{"_id":"60f82f461358533c72755de2","slug":"jewellery-worth-rs-25-lakh-stolen-in-jewellery-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: ज्वैलरी शॉप में नकब लगा 25 लाख रुपये के जेवर चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चार आरोपी दिखे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहपुर: ज्वैलरी शॉप में नकब लगा 25 लाख रुपये के जेवर चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चार आरोपी दिखे
Wed, 21 Jul 2021 08:03 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Jul 2021 08:03 PM IST
सार
जहानाबाद पुलिस ने मौके पर घटना की जांच की। मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चोरों द्वारा दुकान में सेंध लगाकर 20 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोने के जेवरात और 15 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले में जहानाबाद कस्बे के लालूगंज बाजार स्थित मुरली ज्वैलर्स में चोरों ने नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। सुबह दुकान खुलने पर वारदात के बारे में पता चला। पुलिस ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देते हुए चार लोग देखे गए हैं। चोरी गए जेवरों की कीमत 25 लाख के आसपास बताई जा रही है। कस्बे के चंदागली निवासी मनोज कुमार ने लालूगंज बाजार में मुरली ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोल रखी है।
मंगलवार की शाम दुकान बंद करके वह असोथर चले गए। बुधवार की सुबह मनोज के पुत्र अनिकेत ने दुकान खोली तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पता चला कि चोरी हो गई है। दुकान पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
दुकान मालिक मनोज कुमार भी पहुंच गए। जहानाबाद पुलिस ने मौके पर घटना की जांच की। मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चोरों द्वारा दुकान में सेंध लगाकर 20 किलोग्राम चांदी, 25 ग्राम सोने के जेवरात और 15 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचे जांच की। उन्होंने घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं।