फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   islamic flag in kanpur man

कानपुर के एक घर पर लहरा रहा था हरा झंडा, पाक का झंडा हाेने की बात कहकर लाेगाें ने बुलाई पुलिस

Thu, 11 Jan 2018 04:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 11 Jan 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
islamic flag in kanpur man
कानपुर में इस्लाम‌िक झंडे काे बताया पाक‌िस्तानी झंडा
देशभक्ती हाे ताे इन जनाब जैसी हाे नहीं ताे देशभक्त हाेने का काेई फायदा नहीं। हम अापकाे कानपुर की एक अनाेखी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं ज‌िसे पढ़ने अाैर सुनने के बाद अाप साेचने के ल‌िये मजबूर हाे जाएंगे।
विज्ञापन


कानपुर के नयापुरवा न‌िवासी गाैरव वर्मा ने पुल‌िस काे सूचना दी क‌ि उनके इलाके में स्थ‌ित एक बिल्डिंग पर एक झंडा लहराता हुअा देखा। झंडा हरे रंगा का था। उसपर तीन ‌स‌ितारे भी बने हुये थे। गाैरव काे लगा क‌ि ये झंडा पाक‌िस्तान का है। ताे गाैरव ने अाव देखा ना ताव तुरंत 100 नंबर पर पुल‌िस काे फाेन लगा द‌िया।

विज्ञापन


बाेला हमारे कानपुर में एक घर पर पाक‌िस्तान का झंडा लहरा रहा है। जल्दी से पुल‌िस भेज‌िये। कानपुर में पाक‌िस्तानी झंडा लहराने की सूचना म‌िलते ही पुल‌िस प्रशासन सकते में अा गया। अानन फनन में बाबूपुरवा थाने की फोर्स श‌िकायत करने वाले गाैरव के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाैरव उन्हें लेकर फरहान की बिल्डिंग पहुंचे जहां पाक‌िस्तानी झंडा लहरा रहा था। पुल‌िस ने छानबीन की ताे पता चला क‌ि वह इस्लामिक झंडा है। पाक‌िस्तानी झंडे पर एक सफेद पट्टी के साथ हरे रंग पर सफेद रंग से बना हुअा चांद अाैर स‌ितारे हाेते हैं।


जबक‌ि इस्लामिक झंडे पर सफेद पट्टी नहीं हाेती है। बाबूपुरवा थाने के कार्यवाहक एसओ योेगेश शर्मा ने बताया झूठी सूचना देने पर पुलिस ने गौरव वर्मा को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में जेल भेज दिया।

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed