फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ISIS trainer arrested from kanpur

गिरफ्त में आया आतंकियाें का ट्रेनर गाैस माेहम्मद, पूछताछ में किए चाैंकाने वाले खुलासे

Fri, 10 Mar 2017 06:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
ISIS trainer arrested from kanpur
संदिग्ध अातंकी चढ़े ATS के हत्थे

लखनऊ एनकाउंटर के बाद यूपी एटीएस ने फरार चल रहे 6 आतंकियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। इनके गौस मोहम्मद खान और अजर शामिल हैं।सूत्राें के मुताबिक आतंकी सैफुल्लाह के एनकाउंटर के वक्त गौस मोहम्मद वहां मौजूद था। बताया जाता है कि गाैस माेहम्मद ही वह शख्स है जाे अातंकियाें काे हथियार पहुंचाने और सभी आतंकियों को बरगलाने का काम करता था। 

विज्ञापन


यूपी एटीएस के मुताबिक, गौस मोहम्मद खान इस आतंकी मॉड्यूल का मास्टर माइंड है। उसने अपना नाम कारण खत्री रखा है। वह कानपुर के जाजमऊ का रहने वाला है। इस पूरे मॉड्यूल को प्रेरणा देना, लिटरेचर उपलब्ध कराना, आतंकी दिशा में ले जाने में इसका हाथ है। अजहर सभी को हथियार उपलब्ध कराता था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अभी भी चार आतंकी फरार हैं। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि वो बदला लेने की साजिश रच सकते हैं। उनमें से दो के दिल्ली की तरफ आने का भी संदेह जताया जा रहा है। संसद सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साेशल मीडिया पर अातंक की पाठशाला 
लखनऊ एनकाउंटर में मारा गया सैफुल्ला कानपुर के बेहद साधारण परिवार का था। ऐसे में सवाल ये है कि यदि बगदादी के संगठन का कोई सदस्य भारत में मौजूद नहीं है, तो यहां आईएस के आतंक का जहर फैल कैसे रहा है। नौजवान आखिर क्यों अपना शहर, परिवार और देश छोड़कर नफरत और खून खराबे की मंजिल चुन रहे हैं। सैफुल्लाह के पिता ने इस बात काे कहा कि सैफुल्लाह हमेशा इंटरनेट की दुनिया में खाेया रहता था। उसी ने उसे बिगाड़ दिया था।

सेटेलाइट फाेन से ट्रेस हुअा था लाेकेशन 
एनकाउंटर से पहले आतंकियों द्वारा सेटेलाइन फोन और फर्जी एक्सचेंज के जरिए फीड भेजने के दौरान नेटवर्क फेल होने की वजह से लोकेशन ट्रेस हो गया। इसकी सूचना एमपी और यूपी पुलिस को मिली। इसके बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ, कानपुर और इटावा से कई संदिग्धों को पकड़ा, लेकिन सैफुल्लाह मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed