{"_id":"5810ad504f1c1b2f77bc3e1b","slug":"inside-prison-50-criminal-heavy-on-police-shift-other-jail-helplessness","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के अंदर 50 अपराधी पुलिस पर भारी, शिफ्ट करना जेल प्रशासन की लाचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल के अंदर 50 अपराधी पुलिस पर भारी, शिफ्ट करना जेल प्रशासन की लाचारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद 50 बंदियों के आचरण में कोई सुधार नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिला कारागार के अंदर 50 अपराधी पुलिस पर भारी हैं। उन्हें तुरंत शिफ्ट करना अब जेल प्रशासन की लाचारी हो गई है।
इस समय जिला कारागार में बंदियों की 650 की क्षमता के सापेक्ष 1750 बंदी है। जिसमें दूसरे जिलों से आए 28 शातिर अपराधी भी शामिल हैं। दूसरे जिलों से आए ये अपराधी जिला कारागार में अपनी मनमानी करने व दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। इस कारण से जेल प्रशासन को उनकी गतिविधियों पर विशेष निगाह बरतनी पड़ रही है। कुछ बंदी तो बंदी रक्षकों के साथ अभद्रता और मारपीट करने पर भी उतारू हो जाते हैं। इस समय पचास बंदियों ने अपने आचरण में सुधार नहीं किया है। इस कारण से जेल प्रशासन ने उन्हें दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि जेल में क्षमता से अधिक बंदी है इसके अलावा दूसरे जिलों से आए 28 बंदी भी है। उन लोगों की गतिविधियां संदिग्ध हैं। उनमें सुधार न होने से दूसरे जेलों में शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।