फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband try to killed his wife in kannauj

छह बच्चों के पिता ने शराब के नशे में पत्नी की गर्दन पर चाकू से किया वार, हालत गंभीर

Tue, 10 Sep 2019 04:58 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Sep 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
husband try to killed his wife in kannauj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
यूपी के कन्नौज जिले में सोमवार रात नशे में धुत पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। पिता की इस हरकत को देख बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह घटना सौरिख के चौकी सकरावा के मोहल्ला मोहददी नगर की है। यहां शिवरतन पुत्र रतनपाल सिंह ने शराब के नशे में पत्नी पुष्पा देवी (45) के गर्दन पर वार कर दिया। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां से उसे कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


घायल महिला के छह बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी नीतू की शादी हो चुकी है, दूसरे नंबर पर पुत्री मोना (17), पुत्र भूलन उर्फ अंशु (15), लंका (12), पुत्र राजू (9), पुत्री सलोनी (7) शामिल हैं। महिला का पति रंगाई पुताई व पुट्टी का काम करता है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि धारा 308 में मुकदमा दर्ज किया गया है। शराबी पति पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed