{"_id":"5bbc4732867a55284e48ac83","slug":"husband-murdered-and-wife-seriously-injured-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: धारदार हथियार से अधेड़ की निर्मम हत्या, पत्नी को किया मरणासन्न, 17 वर्षीय बेटी घर से गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज: धारदार हथियार से अधेड़ की निर्मम हत्या, पत्नी को किया मरणासन्न, 17 वर्षीय बेटी घर से गायब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज में पति की हत्या, पत्नी को किया मरणासन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या कर दी और पत्नी को घायल कर दिया। यही नहीं इस घटना के बाद से 17 वर्षीय पुत्री घर से गायब है।
विज्ञापन
यह मामला कन्नौज जिले के नदसिया गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरियापुर का है। यहां रमेश चन्द्र (55) वर्ष पुत्र गौतम दोहरे की सोमवार देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। बदमाशों ने पत्नी ऊषा को भी मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। बेटी संगीता घर से गायब है।
विज्ञापन
कन्नौज में पति की हत्या, पत्नी को किया मरणासन्न
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर फिंगरप्रिंट्स टीम के साथ मौके पर पहुंची।
दरोगा मुकेश राना ने घायल ऊषा को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी गुरसहायगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कालेज तिर्वा भेज दिया गया। ऊषा की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें कानपुर रेफर किया है।
दरोगा मुकेश राना ने घायल ऊषा को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी गुरसहायगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कालेज तिर्वा भेज दिया गया। ऊषा की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें कानपुर रेफर किया है।