Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Canteen operator robbery case solved one sustained a gunshot wound during encounter and four arrested

हरदोई: कैंटीन संचालक लूटकांड का खुलासा, पुलिस को देखते ही भागे लुटेरे, मुठभेड़ में एक को लगी गोली, चार गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 10:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Nov 2026 10:27 AM IST
सार

Hardoi News: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में दीपावली की रात कैंटीन संचालक से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में चार शातिरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक शातिर लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
Hardoi Canteen operator robbery case solved one sustained a gunshot wound during encounter and four arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस, सर्विलांस और एसओजी/स्वाट टीम ने दीपावली की रात कैंटीन संचालक से हुई सनसनीखेज लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार शातिर लुटेरों को धर दबोचा है, जिसमें एक बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आठ नवंबर को देर रात करीब 10:26 बजे, राजेश कुमार सिंह अपने कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल से हरियावां से हरदोई आ रहे थे। जैसे ही वे पोखरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे बढ़े, पीछे से आए तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कैंटीन संचालक के पास रखा नगदी का बैग लूट लिया और पिहानी रोड की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos





ऐसे बिछाया गया खाकी का जाल
इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक हरदोई ने खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया था। पुलिस टीम लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच, 12/13 नवंबर की रात्रि में मुखबिर की सटीक सूचना मिली कि दीपावली की रात लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हरियावां से पोखरी तिराहे की तरफ आ रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नयागांव मोड़ पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया, तो वे हड़बड़ा कर भागने लगे। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को तो पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वहीं दबोच लिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य बदमाश भागने लगा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त विजेंद्र (20) पुत्र भभूति निवासी रिक्खापुरवा, थाना कोतवाली देहात के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शोभित पुत्र वीरेंद्र,  अंकुल पुत्र ओमप्रकाश और गंगे पुत्र सुरेंद्र शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 1,45,730 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed