फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hamirpur News: body of a student missing for two days was found in the drain

हमीरपुर: दो दिन से लापता छात्र का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 01 Sep 2021 01:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Sep 2021 01:18 PM IST
सार

थानाध्यक्ष बीपी की सूचना पर सीओ सदर अनुराग सिंह व एएसपी अनूप कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष को कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन
hamirpur News: body of a student missing for two days was found in the drain
हमीरपुर: घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर कस्बे से दो दिन पहले गायब छात्र का शव बुधवार को कांशीराम कालोनी के पीछे करोड़न नाले में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता ने दो लोगों पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कस्बे के बसन्त नगर निवासी कमरुद्दीन का पुत्र सुब्बी (12) मोहल्ले के सरकारी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र था। सोमवार को वह मोहल्ले के दो युवकों के साथ गया था। मंगलवार को पिता ने बच्चे के गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। बुधवार को बच्चे का शव कांशीराम कालोनी के पीछे करोड़न नाले के पास गड्ढे में पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष बीपी की सूचना पर सीओ सदर अनुराग सिंह व एएसपी अनूप कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष को कड़े निर्देश दिए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed