फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: The miscreants sitting ambush first sought lift from the bullion merchant and then looted it

हमीरपुर: घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पहले सराफा व्यापारी से मांगी लिफ्ट फिर लूटा

Sun, 25 Oct 2020 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: The miscreants sitting ambush first sought lift from the bullion merchant and then looted it
पीड़ित सराफा व्यापारी - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के मुस्करा थानाक्षेत्र के शिवनी डेरा गांव के निकट बाइक सवार एक सराफा व्यापारी को रास्ते मे रोक बदमाशों ने लूट लिया। पीड़ित सराफा ने सोने चांदी के जेवरात व 37 हजार रुपये नकदी की लूट होने पर कोतवाली में तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जलालपुर गांव निवासी महेश कुमार सोनी पुत्र छुन्नालाल ने बताया कि वह फेरी लगाकर सोने चांदी के गहने बेचता है। 
विज्ञापन


जिसका माल वह अपने छतरपुर में रहने वाले भाई के यहां से लेकर वापस अपने घर जलालपुर शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे मुस्करा होते हुए जा रहा था। मुस्करा और बिलगांव के बीच विरमा नदी के पास सुनसान इलाके में पहुंचा तभी वहां पर खड़े पहले से एक युवक ने हाथ देकर बाइक में लिफ्ट मांगी। जिस पर उसने रोककर गाड़ी में बिठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


तभी उसी समय उसके दो अन्य साथी जो पहले से वहां पर छिपकर बैठे हुए थे वह निकलकर सामने आ गए व धक्का मारकर गाड़ी सहित उसे नीचे गिरा दिया। जिसके बाद तीनों ने मिलकर धमकाते हुए उसका बैग छीन लिया। जिसमें सवा किलो चांदी के जेवरात व कुछ सोने का सामान भी पड़ा हुआ था। साथ ही बैग में 37300 नगद भी पड़े हुए थे। जो बदमाशों ने लूट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी महेश कुमार ने बताया कि इसके बाद वह किसी तरह वहां से अपने घर पहुंचा रात में घर पर रुका, उसके बाद सुबह वापस मुस्करा आया। जिसकी तहरीर रविवार को थाना मुस्करा में दी। इस बारे में कोतवाली प्रभारी बांके बिहारी सिंह ने बताया कि जेवरात और रुपये छीनने की घटना की तहरीर मिली है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लूट के मामले में तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed