फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ground mahabharata brother killed his brother

जमीन के लिए ‘महाभारत’, भाई ने भाई को मारडाला

Sat, 29 Oct 2016 10:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Ground mahabharata brother killed his brother
हमला करने वाले की पत्नी गंभीर रूप से घायल
हरदोई बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गंगा पार बसे दीनापुरवा गांव में शनिवार को जानवर बांधने की जमीन के लिए भाइयों मेें विवाद हो गया। इसमें बड़े भाई ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में सबसे छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई और हमला करने वाले की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का दीनापुरवा गांव गंगानदी के दूसरे छोर पर है। इस गांव के स्वर्गीय शंभू दयाल यादव के पांच बेटे कन्हैयालाल, मानसिंह, सरनाम, दीवान और हरनाम हैं। तीन बेटों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत के बाद भाइयों ने आपस में जमीन-जायदाद बंटवारा कर लिया था। सभी भाई अपने अपने हिस्से में रहते हैं। शनिवार को घर के बाहर पड़ी सहन की जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर कन्हैयालाल और मानसिंह में कहासुनी होने लगी। तीसरे नंबर का भाई सरनाम (24) और कन्हैया की पत्नी रेवती (38) बीच बचाव करने पहुंच गई। इसी बीच कन्हैया घर से बंदूक उठा लाया और फायरिंग कर दी। गोली लगने से सरनाम की मौके पर ही मौत हो गई और रेवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को कन्नौज जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी बी सी दुबे, सीओ लेखराज सिंह और एसएसआई बीके सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा गंगाचरन पुत्र भूदर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसआई ने बताया कि विवाद में कन्हैया की पत्नी रेवती भी घायल हुई हैं। रेतवी को किसने गोली मारी इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है, जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed