फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gram pradhan shot dead in revenge

चुनावी रंजिश में प्रधान की गोली मारकर हत्या

Sun, 29 May 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 29 May 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
gram pradhan shot dead in revenge
अनूप (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला कानपुर

चुनावी रंजिश में थाना क्षेत्र के सहजोरा गांव के ग्राम प्रधान की शनिवार शाम कार सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय ग्राम प्रधान पचोर बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। एसपी ग्रामीण, सीओ, कई थानों की फोर्स, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे सहजोरा ग्राम प्रधान अनूप बेरिया (40) निवासी हुलकापुर अपनी बाइक से पचोर गांव सब्जी लेने आए थे।

शाम को करीब सात बजे अनूप घर लौट रहे थे, तभी सहजोरा मोड़ के समीप रायगोपालपुर मार्ग पर सामने से आ रही एक मारुति 800 कार से उतरे चार लोगों ने अनूप को रोक लिया। अनूप के रुकते ही कार सवार लोगों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। कई गोलियां लगने पर अनूप वहीं गिर पड़े और हमलावर कार से तातियागंज की ओर भाग निकले। थोड़ी ही देर में सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


परिजन भी आ गए। अनूप के भाई संजीव ने पुलिस को बताया कि चुनावी रंजिश में प्रतिद्वंद्वी संतोष बेरिया,  सोनू, अरविंद ने भाई की हत्या की है। इनके खिलाफ रिपोर्ट की अर्जी दी जा रही है। प्रधानी के चुनाव के समय भी इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। अनूप के परिवार में पत्नी उषा, तीन बच्चे प्रिया (10), अभिराज (8), समृत (6) हैं। एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों की तलाश में टीमें बना दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed