फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl Student molestation case in kanpur

कानपुर: नाम बदलकर की दोस्ती, बहन पर डाले डोरे, भाई को पीटा

Thu, 14 Jan 2021 08:33 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Jan 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
girl Student molestation case in kanpur
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने खुद को हिंदू बताकर छात्रा के भाई से दोस्ती की। फिर छात्रा पर डोरे डालने शुरू कर दिए। छात्रा का पीछा कर रास्ते में छेड़छाड़ करने लगा। भाई को पता चला तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन


इस पर उसने साथियों के साथ मिलकर बीच सड़क लात-घूंसों से पीट दिया। बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार रात को थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर थाने में तहरीर दी है। बर्रा छह में रहने वाली महिला के पति का देहांत कई साल पहले हो चुका है।
विज्ञापन


वे इंटर में पढ़ने वाली बेटी और एक बेटे के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया हरि मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक ने खुद को हिंदू धर्म का लकी बताकर बेटे से दोस्ती की। इसके बाद उसने घर आना जाना शुरू कर दिया। इसके बाद बेटी का पीछा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले छात्रा लालबंगला में रहने वाली बड़ी बहन के घर से लौट रही थी। तभी कैशान ने वहां पहुंचकर उसे परेशान किया। इसकी जानकारी छात्रा ने घर में दी। बुधवार को आरोपी ने छात्रा के भाई से मारपीट की।


मदद मांगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने देर रात आरोपी के घर दबिश भी दी, लेकिन वह फरार हो गया। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed