फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl Murder Case in Shuklaganj kanpur

प्रेमी ने किया था दुष्कर्म, गुस्से से आगबबूला पिता-बेटे ने युवती को ही बेरहमी से मार डाला

Wed, 14 Nov 2018 09:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Nov 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Girl Murder Case in Shuklaganj kanpur
डेमो पिक

शुक्लागंज कोतवाली इलाके से 6 नवंबर को बरामद हुई लड़की की लाश मिलने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।  जांच पड़ताल में दुष्कर्म के बाद युवती की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया था। मृतका के पिता ने भी एक युवक के खिलाफ  दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक दबोचा भी लिया था लेकिन हत्या का खुलासा नहीं हो पाया था। इधर, आरोपी युवक से पूछताछ व जांच की गई तो मामला ऑनरकिलिंग का निकला जहां मृतका के पिता ने ही अपने नाबालिग बेटे और पड़ोसी के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या की। मंगलवार को गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

विज्ञापन

 

वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाल गंगाघाट हरप्रसाद अहिरवार ने बताया कि माखी थाना क्षेत्र के एक युवक का गंगाघाट क्षेत्र की युवती से बीते 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस गांव में युवती रहती थी, वहां पर आरोपी युवक का मामा भी रहता था। इसी कारण उस गांव में युवक का आना जाना था। इसकी भनक युवती के नाबालिग भाई को लग गई और उसने पिता को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 4 नवंबर को आरोपी युवक ने युवती से दुष्कर्म किय जिसकी जानकारी उसके नाबालिग भाई हो गई। आरोपी युवक गांव से भाग निकला। इसके बाद पिता ने बीते 6 नवंबर को बेटी की हत्या करने की योजना बनाई और उसमें गांव के ही एक युवक का शामिल किया। 

गंगाघाट कोतवाल के मुताबिक, मृतका के नाबालिग भाई ने बहन को बाग में पिता को खाना देने के बहाने बुलाया और वहीं पर डंडे से तीनों ने पहले युवती की पिटाई की फिर तीनों ने मिलकर अंगौछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के उद्देश्य से पेड़ की टहनी के सहारे उसे लटका दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक दुष्कर्म की धारा-376, जबकि मृतका के पिता, भाई व पड़ोसी युवक के खिलाफ  आईपीसी की धारा- 302 व 201 में रिपोर्ट दर्ज की गई। 

पिता और भाई पुलिस को करते रहे गुमराह 

Girl Murder Case in Shuklaganj kanpur
डेमो पिक

बीते 7 नवंबर को युवती का शव बाग में मिला जबकि, 6 नवंबर की रात उसकी हत्या की गई। हत्या के अगले ही दिन हत्यारोपी पिता और भाई पुलिस के सामने आए और रिपोर्ट दर्ज करा पुलिस को गुमराह करते रहे। लगातार तीन दिनों तक मृतका के पिता और भाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने का बहाना बनाते हुए कोतवाली गंगाघाट के चक्कर लगाते रहे। पुलिस ने पिता-पुत्र को संदेह नहीं होने दिया कि पुलिस उन पर निगाह रख रही है। कोतवाल ने बताया कि गांव में रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की मदद की जिसके बाद हत्या का खुलासा हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed