{"_id":"580518254f1c1b716b702ee0","slug":"girl-gang-raped-buying-from-bihar-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से शादी के लिए खरीदकर लाई गई युवती, किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार से शादी के लिए खरीदकर लाई गई युवती, किया गैंगरेप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से शादी के लिए खरीदकर लाई गई युवती से जब युवक ने विवाह करने से इंकार किया तो अन्य चार लोग उसे खींचकर सूने पड़े घर में ले गए, जहां उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद चारो लोग युवती को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिहार जिला छपरा के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ ट्रेन से शिमला से अपने गांव लौट रही थी। बिहार के एक रेलवे स्टेशन पर वह अपने परिजनों से बिछुड़ गई। इसी दौरान सौरिख निवासी एक व्यक्ति उसे फुसलाकर अपने साथ ले आया। उक्त युवक ने उसे गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव निवासी एक दूसरे युवक को बेंच दिया।
युवती का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने उसे खरीदा था वह उसकी शादी अपने भतीजे से कराने की बात कह रहा था। जब वह घर पहुंची तो उसके भतीजे ने उसे पसंद नहीं किया और शादी से इंकार कर दिया। युवती के मुताबिक तीन दिन पहले उसे गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के यहां भेज दिया।
विज्ञापन
इस घर में बिहार की एक अन्य महिला भी रहती है। युवती का आरोप है कि 15 अक्तूबर की रात 11 बजे उसे घर से जबरन खींच लिया गया और पास में खाली पड़े घर में बंद कर चार लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीटा। कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है।