फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl child rape and murder

हैवानियतः बच्ची को अगवाकर किया बलात्कार फिर जला दी लाश

Wed, 15 Mar 2017 10:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
girl child rape and murder
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर असोथर में एक छह साल की बच्ची के साथ रेप और फिर मर्डर कर लाश फूंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के शवों से मिले टुकड़ों की स्लाइड बनवाकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा है। कुछ लोग तंत्र मंत्र में हत्या की आशंका जता रहे हैँ।
विज्ञापन

 
फतेहपुर के विधातीपुर मजरे असोथर निवासी धर्मेंद्र पासवान अहमदाबाद में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी व तीनों बच्चे गांव में रहते हैं। रविवार शाम धर्मेंद्र की बेटी करुणा (6) खेल रही थी। करीब पांच बजे अचानक वह गायब हो गई। मां ने आसपास के बच्चों से पूछा लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। रात करीब आठ बजे गांव किनारे अतुल सिंह के खेत में पुआल के ढेर में आग लगी दिखी। पहले तो ग्रामीणों ने होलिका दहन समझकर उस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ देर बाद गंध आने पर वे आग से पास पहुंचे।

विज्ञापन

 

आग में बच्ची का जला हुआ शव देखा। थाने और यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में बच्ची की हेडइंर्जरी से मौत स्पष्ट हुई है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई। बच्ची के बाबा रामदास ने खेत के पास ही कोठरी में रहने वाले सूरबीर सिंह, रामप्रताप, धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोठरी में ताला लगाकर उसे बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोठरी में लोहे की रॉड, मुंगरी भी बरामद होने की खबर है। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में हैवानियत की नीयत से बच्ची को अगवा करने और उसके बाद हत्या कर देने की आशंका है। बलि देने की अफवाह गलत है। तांत्रिक बलि देने के लिए बच्चों को जिंदा काटते हैं। पोस्टमार्टम के मुताबिक मार डालने के बाद शव गायब करने के इरादे से पुआल के ढेर में जलाया गया है। सीओ केडी सिंह ने बताया कि संदिग्धों के बयान लेने के बाद मामले की तस्वीर जल्द ही साफ कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed