{"_id":"5aab6afc4f1c1ba2238b5726","slug":"gangrape-with-two-women-on-running-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती गाड़ी में नशेबाजों ने किया गैंगरेप, लड़की और उसकी मौसी हुई शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती गाड़ी में नशेबाजों ने किया गैंगरेप, लड़की और उसकी मौसी हुई शिकार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो परिचित युवकों की बोलेरो में बैठकर लखनऊ से फर्रुखाबाद घर के लिए रवाना होना युवती और उसकी मौसी को बुधवार रात भयावह जख्म दे गया। नशे में धुत दो युवकों ने उनसे दुष्कर्म किया और कन्नौज मानीमऊ में जीटी रोड पर फेंककर भाग निकले। मानीमऊ चौकी पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। सदर कोतवाली पुलिस ने हरदोई के माधौगंज निवासी बोलेरो चालक व उसके साथ मौजूद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे दोनों सवारी का इंतजार कर रही थीं
डेमो पिक
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र एक गांव की करीब 32 साल की युवती अपनी मौसी के साथ बुधवार को लखनऊ के मानक नगर नहर के पास रहने वाले एक निजी डाक्टर से दवा लेने गई थी। रात करीब 10 बजे वे सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच हरदोई के माधौगंज अटवा कुरसठ निवासी नितिन तिवारी बोलेरो लेकर पहुंचा। साथ में उसका पड़ोसी परमेश्वर भी था। पहले से परिचित होने के कारण नितिन ने उन्हें घर छोड़ देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारी-बारी से कई बार दरिंदगी की
डेमो पिक
दोनों उसकी बोलेरो में बैठ गईं। नितिन ने रास्ते में कुछ और सवारियों को भी बैठाया, जिन्हें संडीला में उतार दिया। इसके बाद वह बोलेरो मुख्य मार्ग से हटकर सुनसान स्थान पर ले गया। यह देख युवती और उसकी मौसी ने आपत्ति की तो दरिंदों ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की और बारी-बारी से कई बार दरिंदगी की। तड़के करीब तीन बजे दोनों को चलती बोलेरो से मानीमऊ में तिखवा गांव के सामने फेंक दिया। युवती और उसकी मौसी किसी तरह पास के ढाबे पर पहुंची। वहां मैनपुरी के ट्रक चालक के मोबाइल से महिला हेल्पलाइन 1090 पर पूरी घटना बताई। मानीमऊ चौकी पुलिस दोनों को आशा ज्योति केंद्र ले गई और सुबह मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
एक को पीछे बैठाया दूसरी को निशाना बनाया
डेमो पिक
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि संडीला से गाड़ी आगे बढ़ने के बाद नितिन व परेमश्वर ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौसी को बंधक बनाकर गाड़ी में पीछे डाल दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने बीमार युवती के साथ गैंगरेप किया। बदहवास होने के बाद पीड़ित युवती को गाड़ी के पीछे बैठाया और फिर उसकी मौसी से गैंगरेप किया। मानीमऊ पहुंचने तक इन लोगों ने कई बार घटना को अंजाम दिया। पीड़िताओं ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।