{"_id":"59de53c34f1c1bcd538b704d","slug":"gangrape-with-pregnant-lady-in-front-of-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के सामने ही गर्भवती से गैंगरेप फिर कर दिया गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के सामने ही गर्भवती से गैंगरेप फिर कर दिया गायब
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
पति के सामने ही गर्भवती महिला से खेत मालिक और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। बांदा जिले की ये घटना दो दिन पहले की है। महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि विरोध करने पर पति और उसकी उसकी पिटाई भी की गई। दुष्कर्मियों ने पति को गायब करवा दिया है।
तिंदवारी थाने के एक गांव की 23 वर्षीय दलित महिला बुधवार को दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर थाने पहुंची। उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी सुनाई। तहरीर भी दी और बताया कि वह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योंजा गांव में पति के साथ सब्जी बारी का काम करती है। महिला के मुताबिक दो दिन पहले खेत मालिक अपने दोस्त के साथ दर्शन कराने के बहाने उसे और उसके पति को चित्रकूट ले गया था। वहां जंगल में दोनों ने उसके साथ दरिंदगी की। वह अपने गर्भवती होने की दुहाई देती रही, लेकिन इसका कोई असर उन दोनों पर नहीं पड़ा। पति ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गई, फिर गायब कर दिया गया। दुधमुंही बच्ची के साथ जंगल में उसको अकेले छोड़कर खेत मालिक और साथी भाग निकले। महिला किसी तरह तिंदवारी आई। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।