फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang rape with teenager

‘नींद का इंजेक्शन लगाकर 14 दिनों तक तीनों लूटते रहे मेरी इज्जत और फिर...’

Wed, 30 Aug 2017 10:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with teenager
डेमो पिक

तीन लड़के एक महिला की मदद से किशोरी को बहाने से अपने साथ ले गए। कानपुर के एक मकान में उसको 14 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान लगातार नींद का इंजेक्शन लगाकर तीनों उसकी अस्मत लूटते रहे। रविवार को तीनों युवकों ने पीड़िता को इंजेक्शन लगाकर एक ट्रेन में बैठा दिया। वाराणसी स्टेशन पहुंचने पर युवती को होश आया और वह ट्रेन से नीचे उतर गई। यहां एक महिला की मदद से उसने घर फोन किया। सोमवार को परिजन उसे वाराणसी से लेकर आए। पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने गांव की ही एक महिला समेत चार युवकों पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।      

विज्ञापन

 

एक युवक को हिरासत में लिया गया

Gang rape with teenager
डेमो पिक

उन्नाव औरास थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) का पड़ोस की एक महिला के यहां काफी आनाजाना था। महिला के घर पड़ोस के गांव के दो युवक अक्सर आते थे। 13 अगस्त की शाम महिला ने किशोरी को अपने घर बुलाया। इसके बाद दोनों युवकों के साथ उस बाइक से भेज दिया। तहरीर के मुताबिक आसीवन के मियागंज चौराहा पहुंचकर युवकों ने उसे नशीला इंजेक्शन दिया। इसके अलावा अपने किसी साथी को बुलाकर उसकी कार से कानपुर के के एक घर में बंधक बनाकर रखा। देर रात तक बेटी के घर न लौटने पर पिता ने औरास थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी के मुताबिक कानपुर के उस मकान में पड़ोसी गांव के दो युवक और उनका एक साथी रोजाना नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप करते रहे। जब भी तीनों कमरे के बाहर जाते तो उसके हाथ-पैर बांध देते थे। वह तीनों युवकों से छोड़ने की मिन्नतें करती रही लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। रविवार रात को युवकों ने उसे घर पहुंचाने की बात कही और मुंह बंद रखने की हिदायत दी। इसके बाद रात को युवकों ने उसे ट्रेन में बैठाया और नशीली दवा खिलाकर ट्रेन में अकेला छोड़कर चले गए। सुबह हुई तो वह बनारस पहुंच गई थी। एक महिला की मदद से उसने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन बनारस पहुंचे और उसे यहां लेकर आए। बांगरमऊ सीओ अंबरीश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोस की आंटी की साजिश

Gang rape with teenager
डेमो पिक
पीड़िता के मुताबिक पूरी घटना में गांव में ही रहने वाली आंटी की मुख्य भूमिका रही। उसके मुताबिक पड़ोसी गांव के दोनों युवकों का आंटी के यहां आना जाना था। बहाने से दोनों के साथ भेज दिया था।

आरोपी युवक बोला- खुन्नस में फंसाया जा रहा
पुलिस ने जिस युवक को हिरासत में लिया है, उसका कहना है कि वह एलआईसी एजेंट है। कुछ साल पहले किशोरी के पिता का बीमा किया था लेकिन किश्त जमा न करने के कारण बीमा बंद हो गया। किशोरी के पिता उससे किश्त में जमा किए गए पंद्रह हजार रुपये मांग रहे थे। न देने पर यह आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष नारदमुनि का कहना है हो सकता है कि युवक अपने बचाव में बहाने बना रहा हो। उससे पूछताछ करने के साथ ही महिला व अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed