फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   friend killed his best friend

दोस्त ने छोटू की छाती में दाग दी गोली

Mon, 06 Mar 2017 11:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
friend killed his best friend
मृतक के घरवालों से पूछताछ करती पुलिस, हत्यारोपी गोलू, मृतक करोस उर्फ छोटू की फा.फो. - फोटो : राहुल शुक्ला
छोटी सी बात से रंजिश मान चुका गोलू अपने जिगरी दोस्त का जानी दुष्मन बन गया। आखिर उसने अपने कलेजे की आग ठंडी करने के लिए छोटू के सीने में गोली दाग दी। जिससे छोटू की मौत हो गई। 
विज्ञापन

कानपुर के मसवानपुर स्थित शराब ठेके के पास सोमवार देर शाम इंटर के छात्र करोस प्रजापति उर्फ छोटू (17) की उसके दोस्त गोलू मौर्या ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गोलू अपने दोस्त के साथ बाइक से भाग निकला। कल्याणपुर पुलिस हत्या के पीछे आशनाई और वर्चस्व की रंजिश मान रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गोलू और उसके साथी साहिल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मसवानपुर बड़ा मदिर निवासी टैंकर चालक करन प्रजापति के तीन बेटों में छोटा करोस प्राइवेट इंटर कर रहा था। उसकी क्षेत्र के सब्जी विक्रेता सत्यप्रकाश के बेटे गोलू से गहरी दोस्ती थी। गोलू पॉलीटेक्निक का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले करोस और गोलू में किसी बात से खटक गई थी। तबसे दोनों में खुन्नस थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को भी मसवानपुर में करोस और गोलू गुटों में मारपीट हुई थी। सोमवार सुबह और दोपहर में भी मारपीट हुई था। देर शाम करोस अपने दोस्त अमन, सरोज और फरहान के साथ क्षेत्र में घूम रहा था। गोलू भी दोस्त साहिल के साथ बाइक से टहल रहा था। मसवानपुर शराब ठेकेकेपास दोनों का आमना-सामना हो गया और मारपीट होने लगी। दोस्तों के बीच-बचाव करने के बाद करोस जैसे ही आगे बढ़ा, गोलू ने कमर से तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी।

सीने में गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया और वहां भगदड़ मच गई। गोलू साहिल के साथ तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। बाद में परिवार के लोग घायल करोस को हैलट ले गए। वहां से हैलट के सामने स्थित रमाशिव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। करोस की मौत की खबर पाकर पिता करन, पत्नी किरन और बेटे अर्जुन और रहीस के साथ हैलट पहुंच गए। उनके पीछे रिश्तेदार भी वहां पहुंचे। भाई अर्जुन ने बताया कि हत्यारोपी गोलू एक धार्मिक संगठन से जुड़ा है। वह क्षेत्र में दंबगई करता है।  


हत्यारोपियों के घर फोर्स तैनात
करोस की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर हत्यारोपी गोलू और साहिल के घर के बाहर फोर्स तैनात कर दिया गया है। करोस के घर पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। गोलू और साहिल के घर वाले फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों के घरों में दबिश दी, लेकिन वहां ताले लटके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed