{"_id":"edae7ce8f4bce543af5c2ee12b4836d5","slug":"fraudial-flown-16-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने 16 लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजों ने 16 लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पेबाजों ने मंगलवार को शहर भर में घूम-घूम कर वारदात को अंजाम दिया। कोपरगंज चौराहे पर पुलिस पिकेट के सामने लाखों रुपयों से भरा बैग कार से पार कर दिया। चौक सर्राफा बाजार आए युवक की बाइक से टप्पेबाज 70 ग्राम सोना और 3.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इसके अलावा टाटमिल चौराहे पर कार का शीशा तोड़कर बदमाश बैग ले गए।
कार से पार किया दस लाख रुपये से भरा बैग
कोपरगंज चौराहे पर पुलिस पिकेट के सामने देर शाम मीट व्यापारी की कार से किसी ने रुपये से भरा बैग पार कर दिया। व्यापारी के अनुसार बैग में दस लाख रुपये थे। कुलीबाजार निवासी मो. गुलजार (38) उन्नाव की कई फैक्ट्रियों में मीट सप्लाई करते हैं।
मंगलवार देर शाम वह व्यापारी मुख्तार को दस लाख रुपये देने के लिए कोपरगंज चौराहे पर इंतजार कर रहे थे। इसी बीच किसी कार के पीछे से आवाज आने पर गुलजार ड्राइविंग सीट से उठकर पीछे गए थे। इसी बीच किसी ने आगे की सीट के पास रखे बैग को पार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने सूचना पर सीओ अनवरगंज विवेक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक गुलजार ने शासन में गनर के लिए आवेदन कर रखा है। इलाके मे चर्चा चलती रही कि कहीं गनर लेने के लिए तो नहीं यह सब किया जा रहा है।
विधायक के नाती से पांच लाख की टप्पेबाजी
चौक सर्राफा में चुनाव प्रचार सामग्री लेने आए एक युवक के साथ टप्पेबाजी हो गई। शर्ट में लगी गंदगी को साफ करने का झांसा देकर टप्पेबाज ने 3.5 लाख नकद सहित 70 ग्राम सोना लेकर भाग गए। काशीपुर मैथा कानपुर देहात के रहने वाले ज्वैलर जितेंद्र सिंह का छोटा भाई मैथा ब्लाक से ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ रहा है।
जितेंद्र सिंह के मुताबिक वह एक राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अकबरपुर कानपुर देहात से सपा विधायक रामस्वरूप सिंह गौर के नाती हैं। मंगलवार को जितेंद्र अपने भांजे सनी सिंह के साथ चौक में चुनाव प्रचार सामग्री लेने और अपनी दुकान के लिए गहने लेने आए थे।
शाम को प्रचार सामग्री और ज्वैलरी लेकर वह लौट रहे थे कि उनके भांजे की शर्ट पर कुछ गंदगी डाल दी। दोनों मिलकर गंदगी साफ कर रहे थे कि तभी एक युवक बाइक पर रखा पैसा और जेवर का बैग लेकर भाग गया। जितेंद्र के मुताबिक उन्होंने युवक का पीछा किया लेकिन वह टोपी बाजार की गली में जाकर कहीं गुम हो गया। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंची। और पूछताछ की। कोतवाली इंसपेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
टाटमिल चौराहे पर भी कार से उड़ाया बैग
रेलबाजार थाना स्थित टाटमिल चौराहे पर टप्पेबाजो ने ट्रांसपोर्टर की कार से बैग पार कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने बैग तो बरामद कर लिया, लेकिन बैग में रखे सवा लाख नहीं मिले। ट्रांसपोर्टर ने बैग, कागजात, चेकबुक मिलने के बाद राहत की सांस ली। कहा पैसों से ज्यादा कागजात कीमती थे। उन्होंने पुलिस को इसकी तहरीर नहीं दी।
चकेरी के कृष्णानगर निवासी अशोक भाटिया ट्रांसपोर्टर हैं। उनका ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर में है। मंगलवार को दोपहर एक बजे अशोक अपने घर से ट्रांसपोर्ट नगर आफिस के लिए निकले। टाटमिल चौराहे के पास उनकी कार पंचर हो गई। अशोक के मुताबिक ड्राइवर कार का टायर बदल रहा था।
वे गाड़ी के अंदर बैठे थे कि किसी ने कंकड़ मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। उन्हें लगा कि जैसे किसी ने हमला किया हो। वे उतरकर गाड़ी के पीछे खड़े हो गए। इसी बीच किसी ने सीट पर रखा बैग पार कर दिया। अशोक ने रेलबाजार थाने पहुंचकर वारदात की सूचना दी। करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने खाली बैग लाकर दे दिया। बताया कि चंदारी रोड पर पड़ा मिला है। शीशे में गोल छेद से अनुमान लगाया जा रहा कि गुलेल मारा गया है।
पासवर्ड पूछ 25 हजार उड़ाए
कानपुर साउथ। किदवई नगर के निराला नगर निवासी गैराज संचालक अवधेश उमराव से 25 हजार की टप्पेबाजी हो गई। अवधेश ने बताया कि टप्पेबाजों ने बैंक अधिकारी बनकर कार्ड रिन्यूवल का झांसा देकर पासवर्ड और एटीएम का नंबर पूछकर कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर छानबीन कर रही है।