{"_id":"6018c7f8c64fbf3bbc340e63","slug":"fraud-of-seven-lakh-rupees-in-the-name-of-providing-the-policy-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पॉलिसी की रकम दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर: पॉलिसी की रकम दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी
Tue, 02 Feb 2021 09:05 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में साइबर ठगों ने बीमा पॉलिसी की रकम दिलाने के नाम पर पनकी निवासी एक शख्स के खाते से सात लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी पश्चिम ने सोमवार को पनकी पुलिस को जांच कर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
पनकी निवासी राजेश शुक्ला ने कुछ समय पहले बीमा पॉलिसी की रकम पाने के लिए आवेदन किया था। आठ जनवरी को एक शख्स ने उनके पास कॉल किया और खुद को बीमा कंपनी का फंड रिलीज विभाग का मैनेजर उमेश चंद्र राव बताया।
सहायक मैनेजर महेंद्र मलखानी के नाम से भी उनके पास फोन आया। हामी भरने पर ठगों ने स्टांप ड्यूटी, जीएसटीए समेत अन्य चार्जेज के नाम पर सात लाख एक हजार 138 रुपये आरबीएल व बैंक ऑफ इंडिया के खातों में जमा करवा लिए। बीस जनवरी को दोनों के मोबाइल बंद हो गए। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की हुई है वे दिल्ली के हैं। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।