{"_id":"57aed09b4f1c1bec19ee42f5","slug":"fraud-journalists-blackmailing-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार ने कहा वीडियाे दिखा दूंगा ताे चली जाएगी नाैकरी, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्रकार ने कहा वीडियाे दिखा दूंगा ताे चली जाएगी नाैकरी, पढ़िए पूरी खबर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर।
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फाेटाे ब्लैकमेलिंग
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी में एक सरकारी विभाग के मैनेजर को पत्रकार द्वारा बंधक बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आराेपी काे मैनेजर के परिजनाें ने जमकर धुना आैर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि उसके दाे साथी फरार हाेने में कामयाब हाे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दाेस्त के घर हुर्ई थी मुलाकात
चकेरी निवासी मैनेजर का कहना है कि वे जेके कालोनी निवासी अपने दोस्त के घर उनकी बच्ची के जन्मदिन पर गए थे। वहां कमर आलम नामक एक शख्स खुद काे पत्रकार बताते हुए अपने दाे साथियाें संग आया। उसने एक चैनल की आईडी दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। कहा, उसके पास कुछ ऐसी वीडियाे है जाे तुम्हारी नाैकरी ले लेगा। वीडियाे राेकने के एवज में उसने मैनेजर से एक लाख रुपये मांगे। मैनेजर ने विरोध किया उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
पत्नी के साहस से पकड़ा गया आराेपी
घबराए मैनेजर ने पत्नी को फोन कर एक लाख रुपये हरजेंद्र नगर चौराहे पर मंगाए। कमर रुपये लेने पहुंचा तो परिजनों ने उसे दबोच कर पुलिस के सुर्पुद कर दिया। पुलिस ने देर रात कमर और उसके साथियो पर बंधक बनाने, ब्लैकमेल करने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन