फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fraud candidate of police bharti arrested in kanpur

पुलिस बनने के लिए आया शातिर, फिर कुछ ऐसा हुअा...

Sat, 20 Aug 2016 10:14 PM IST
टीम पाेर्टल, कानपुर
टीम पाेर्टल, कानपुर Updated Sat, 20 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
fraud candidate of police bharti arrested in kanpur
भर्ती के लिए दाैड़ लगाते अभ्यर्थी (फाइल फाेटाे)
 पुलिस भर्ती दौड़ में एक अभ्यर्थी ने अपनी जगह दूसरे को दौड़ाकर दौड़ पास कर ली। सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था, ‌क‌ि अचानक अभ्यर्थियाें के कागजों की चेकिंग शुरु हाे गर्ई। फिर क्या फर्जी अभ्यर्थी की सांस थमने लगी। बारी उसकी आर्ई ताे दूध का दूध अाैर पानी का पानी हाे गया।
विज्ञापन


 

ऐसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

fraud candidate of police bharti arrested in kanpur
भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी (फाइल फाेटाे)
शरीरिक मानक परीक्षण में शामिल होने आए अभ्यर्थी की फोटो मिलान न होने से फर्जीवाड़े का पता चला। भर्ती बोर्ड कमेटी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भर्ती बोर्ड के एसपी एसएन चौरसिया ने बताया कि पुलिस और पीएसी की खुली भर्ती दौड़ में पास हुए अभ्यर्थियों के कागजों की चेकिंग चल रही थी। इसमें फिरोजाबाद के खंजापुर निवासी रमेश चंद का बेटा विशाल कुमार भी शामिल हुआ था। कंप्यूटर कक्ष में ऑपरेटर सचिन और सुशील सिंह ने फोटो का मिलान किया तो भर्ती में दौड़ने वाले युवक की फोटो से विशाल की फोटो का मिलान नहीं हुआ। दोनों के थंब प्रिंट भी मिलान नहीं हुए। इस फर्जीवाड़ा का खुलासा होने पर विशाल के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed