{"_id":"45b9eeddb9f75ae5f31d43e4d2d81755","slug":"four-member-aressted-in-derapur-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाश धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाश धरे गए
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sun, 08 Feb 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर से सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को डेरापुर पुलिस ने बिहारी और बलाई के ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर बलाई गांव के जंगल से दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाशों को अकबरपुर पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा गया है। अकबरपुर-बाढ़ापुर गांव निवासी लक्ष्मी चौहान हाइवे पर जनता इंटर कालेज बंबा के पास से सूमो में लिफ्ट लेकर बैठ गए।
इसके बाद सूमो सवार बदमाशों ने उनकी जेब काटकर 20 हजार रुपये उड़ा दिए और उन्हें गौरियापुर गांव के पास गाड़ी से उतार दिया।
पीड़ित लक्ष्मी चौहान ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी और सूमो औरैया की ओर भागने की बात कही। इस पर कंट्रोल से डेरापुर पुलिस को सतर्क किया गया।
हाइवे पर लूट की घटना को लेकर डेरापुर पुलिस ने पूरी सक्रियता दिखाते हुए हाइवे की चौकियों बिहार घाट, मुंगीसापुर व कांधी को अलर्ट कर दिया। तेज रफ्तार से बदमाश गाड़ी औरैया की तरफ ले गए।
विज्ञापन
औरैया पुलिस को भी सूचना दी गई। इधर, कांधी चौकी इंचार्ज बीके तिवारी बराबर सूमो का पीछा करते रहे। मेहटौली टोल प्लाजा के पहले ही हाइवे का कट देख बदमाशों ने गाड़ी वापस डेरापुर की तरफ दौड़ा दी।
चौकी इंचार्ज कांधी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी तो मुंगीसापुर में सर्विस रोड ब्लाक करने का प्रयास किया गया। लेकिन, तेज रफ्तार सूमो को रोका नहीं जा सका।
अकबरपुर व डेरापुर पुलिस के हाइवे पर आने से बदमाशों ने सूमो फौजी ढाबा के नजदीक छोड़ दी और पैदल बलाई के जंगल की तरफ भाग खड़े हुए।
इस पर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जंगल में घेराबंदी कर 4 बदमाशों को दबोचने में सफलता पाई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम बबलू कंजड़ पुत्र बाबू, सुमन्ना पुत्र कालीचरण निवासी महरूपुर रावी कायमगंज फर्रुखाबाद व सुबोध पुत्र पप्पू अर्जुनपुर मेरापुर फर्रुखाबाद बताए हैं।
सूमो गाड़ी नंबर यूपी 76 क्यू 4429 कब्जे में लेकर अकबरपुर पुलिस को सौंपा गया है। इनका एक साथी सर्वेश भाग निकला।