फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four days into wilderness and kept with teenager raped

जंगल में ले जाकर किशोरी के साथ चार दिनों तक करता रहा बलात्कार

Thu, 22 Sep 2016 08:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
Four days into wilderness and kept with teenager raped
डेमो
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर जंगल में ले जाकर चार दिन तक दुष्कर्म किया गया। गुरुवार को बरामद किशोरी को लेकर पिता एसपी से मिला और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने थाना इंचार्ज को कार्रवाई के निर्देश  दिए हैं।   
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता केपिता ने कहा कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 17 सितंबर की शाम जंगल गई थी। तभी से लापता हो गई थी। वह लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे इसी दौरान बुधवार को गांव के कुछ लोगों ने बेटी के ट्यूबवेल पर देखे जाने की जानकारी दी। इस पर वह लोग वह लोग शाम को ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां बेटी के अलावा आरोपी युवक और उसका साथी मौजूद था। उसे देखकर बेटी फूट फूट कर रोने लगी। उसने आपबीती बताते हुए कहा कि वह लोग उसे जंगल से अगवा कर ले गए थे। उसके साथ एक युवक ने कई बार बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि वह उसे लेकर थाने जा रहे थे तो रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।  इस कारण वह किसी तरह से छिप छिपाकर गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंच सके। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। मामले की छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed