फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five friends died in road accident near kanpur

पार्टी कर लौट रहे थे पांच दोस्त, इस तरह एकसाथ आई दर्दनाक मौत

Wed, 08 Feb 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 01:20 PM IST
सार

-पनकी सरांय मीता सर्विस लेन के पास पेड़ से टकराई कार
-किसी पार्टी में शामिल होकर भौंती से बर्रा की ओर लौट रहे थे पांचों

विज्ञापन
five friends died in road accident near kanpur
कानपुर में बड़ी दुर्घटना के बाद मौके की तस्वीर - फोटो :

विस्तार

कानपुर के पनकी गैस प्लांट और सरांय मीता सर्विस लेन के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई जिसमें कार सवार पांच युवा दोस्तों की मौत हो गई। पांचों दोस्त किसी पार्टी में शामिल होकर भौंती की तरफ से बर्रा घर की ओर लौट रहे थे। पुलिस ने देर रात पांचों शवों को हैलट मर्चुरी पहुंचाया। सभी के परिजन पहुंच गए और कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि कार सवार पुनीत (32) पुत्र दूधनाथ निवासी बर्रा-2, किसलय (31) पुत्र कैलाशनाश, बर्रा-2, तेजस मिश्रा (30) पुत्र लालता प्रसाद, उस्मानपुर, सुमित सचान (32) पुत्र आरपी सचान और अंकित (30) बर्रा-2 की हादसे में मौत हुई। ये पांचों दोस्त किसलय की इको स्पोर्ट्स कार से किसी पार्टी में भौंती गए थे, वहां से लौटते वक्त कार सरांय मीता सर्विस लेन के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन

 

देर रात सभी को हैलट लाया गया जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार किसलय विकलांग था और अंकित उसका ड्राइवर था। सभी अक्सर साथ ही रहते थे। पुनीत प्रभात इंजीनियरिंग कालेज में एकाउंटेट था, किसलय के पिता ठेकेदारी करते हैं, तेजस के पिता होम्योपैथ डॉक्टर हैं, सुमित का बिरहाना रोड में दवा कारोबार था। तेजस घर का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed