फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firing on the dance floor, one injured

’तमंचे पे डिस्को’ गाने पर फायरिंग, एक घायल

Tue, 06 Sep 2016 07:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
Firing on the dance floor, one injured
डेमो
इटावा बकेवर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में सोमवार रात जन्मदिन की पार्टी में डीजे पर नाचते समय कुछ युवकों ने तमंचा लहरा दिया। इस बीच गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने देशी तमंचों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 शेरपुर गांव निवासी अखिलेश तिवारी के पुत्र गोलू उर्फ रुद्रेश (21) का सोमवार को जन्मदिन था। पार्टी के आयोजन पर घर में ही डीजे लगाया गया। इस पार्टी में गोलू के दिबियापुर से कुछ मित्र और रिश्तेदार आए थे। रात साढे़ दस बजे के करीब गोलू सहित उसके मित्र डीजे पर ‘तमंचे पे डिस्को’ गाने पर नाच रहे थे। इस दौरान तमंचे लहराने लगे और किसी के तमंचे से गोली चल गई।
विज्ञापन


गोली मोनू उर्फ हेमराज पुत्र गोविंद निवासी संजयनगर दिबियापुर के हाथ में जा लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल युवक के परिजनों ने ये कहकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कि शेरपुर के नजदीक हाईवे पर मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने मोनू के साथ लूट की घटना अंजाम देने के बाद गोली मार कर घायल कर दिया। जब थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी ने सख्ती दिखाई तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की तलाशी ली तो नितिन पुत्र विनोद, संदीप पुत्र शिवसागर, रोहित पुत्र रमेश निवासी संजय नगर दिबियापुर औरैया के पास से एक-एक 315 बोर का तमंचा और करीब आधा दर्जन कारतूस बरामद हुए। वहीं घायल मोनू को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष भोलू सिंह भाटी ने बताया कि गोली से घायल मोनू उर्फ हेमराज की तहरीर पर गोलू उर्फ रुद्रेश पुत्र अखिलेश निवासी शेरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं तमंचों के साथ पकडे़ गए तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed