फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire thrown from roof

युवक के बदन में आग लगाकर छत से फेंका

Tue, 27 Dec 2016 12:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 fire thrown from roof
डेमो
मामा के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे ग्राम प्रधान के बेटे को बदमाशों ने केरोसीन छिड़कर जला दिया। इसके बाद उसे जलते हुए ही छत से फेंक कर फरार हो गये। मामा नशीली दवा सुंघाई गई जिसकी वजह से उसे होश नहीं आया। 
विज्ञापन

कन्नौज तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के महतेपुर्वा ग्राम पंचायत की प्रधान नन्हीं देवी कठेरिया का बेटा सोनू (18) अपने मामा नन्हें के साथ छत पर बने कमरे में सो रहा था। आरोप है कि रविवार की रात 2.30 के करीब दो बदमाश छत पर चढ़ आए और नन्हें को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद सोनू पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी और नीचे फेंक दिया। सोनू के चिल्लाने पर परिजन जागे और यूपी 100 को फोन पर सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को 108 एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कालेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बाद में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली के एसआई वीके यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed