{"_id":"581a3ae04f1c1bc1324372da","slug":"fight-in-sweet-house-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हिस्ट्रीशीटर की दबंगई’, भाजपा नेता के साथ मारपीट, दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘हिस्ट्रीशीटर की दबंगई’, भाजपा नेता के साथ मारपीट, दुकान में तोड़फोड़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर तानी रायफल, तोड़-फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के विजय नगर में एक स्वीट हाउस पर दबंग ने अपने गनर के साथ गुंडई की। स्वीट हाउस मालिक के बेटे पर रायफल तान दी और मारपीट की। इसके बाद स्वीट हाउस मालिक के समर्थन में पहुंचे व्यापारियों ने दबंग की मार्केट में तोड़फोड़ की। काकादेव थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
बुधवार रात करीब दस बजे विजय नगर की पूर्व पार्षद रामजानकी का बेटा मनोज गुप्ता का गनर बृजेश तिवारी राहुल स्वीट हाउस पर पहुंचा। मिठाई खरीदने के बाद लेन-देन को लेकर बृजेश की स्वीट हाउस मालिक घनश्याम गुप्ता के बेटे अंकित से कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। आसपास केलोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। अंकित ने अपने पिता भाजपा नेता घनश्याम गुप्ता को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे घनश्याम के साथ व्यापारियों की भीड़ मनोज गुप्ता के घर पहुंच गई। वहां मनोज और घनश्याम के बीच बहस के दौरान लोगों ने गनर बृजेश की पिटाई कर दी। मनोज पर भी हाथ छोड़ दिया। भीड़ ने मनोज की मार्केट की दुकान के साइन बोर्ड तोड़ दिए। भारी फोर्स और भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी पहुंच गए।
घनश्याम का आरोप है कि मनोज हिस्ट्रीशीटर है और रंगदारी के लिए आए दिन दुकान पर दबंगई करता है। बुधवार को भी बृजेश बिना रुपये दिए मिठाई ले जा रहा था। इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।