फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fight in opposition to molestation, seven injured

कन्नौज: छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट, सात घायल

Mon, 30 Dec 2019 12:23 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Dec 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Fight in opposition to molestation, seven injured
घटना में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन आरोपियों ने महिला के घर पर पथराव कर दिया। घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

   
तिर्वा कोतवाली के कोढर गांव निवासी राजीव पुत्र श्री पाल ने बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे गांव के तीन लोग शराब के नशे मे उसके घर में घुस गए। घर मे लेटी उसकी भाभी महिमा, पत्नी संजीव के साथ छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन

शोरगुल मचाने पर घर के सभी सदस्य जाग गए। सभी को उठता देख आरोपी घर के बाहर पहुंच कर गालीगलौज करने लगे। शोरगुल सुनकर आरोपियों के परिजन एकत्रित हो गए। परिजनों के साथ मिलकर आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंकने के साथ घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट की।

मारपीट में धनीराम पुत्र कालीचरन, नन्हे पुत्र रामेश्वर दयाल, आकाश पुत्र नन्हे, महिमा पत्नी संजीव, रामबाबू पुत्र कालीचरन, रिकूं पुत्र किशनलाल, राजीव पुत्र श्री पाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जंहा तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed