फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fight between father and son

बाप और उसकी गर्लफ्रेन्ड के साथ बेटे-बहू का ‘आमना-सामना’, बीच चौराहा छिड़ी जंग

Sat, 15 Apr 2017 05:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Apr 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
fight between father and son
डेमो पिक

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस को हैरात में डालने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के नवाबगंज इलाके में शिक्षक पिता को कथित प्रेमिका के साथ कार में बैठकर जाता देख बेटा भड़क गया। बीच चौराहे में ही पिता-पुत्र व बहू-प्रेमिका के बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले गई।  

विज्ञापन

 

खिमसेपुर निवासी एक ग्रामीण नगला बाग रठौरा मोहम्मदाबाद के एक स्कूल में टीचर है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को उक्त टीचर अपनी प्रेमिका के साथ कार में बैठकर जा रहा था। रास्ते में उसका अपने बेटे व बहू से आमना-सामना हो गया। इसके बाद पहले पिता-पुत्र में तू-तू-मै-मै और फिर मारपीट होने लगी।

विज्ञापन

 

इस बीच बहू भी ससुर की प्रेमिका से भिड़ गई। वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत कराया। थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष ललितेश ने बताया कि टीचर की आशनाई के चक्कर में विवाद हुआ। दोनों पक्षों में मामूली हाथापाई के बाद समझौता हो गया। इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पिता व पुत्र साथ-साथ घर चले गए हैं। वहीं प्रेमिका को उसके घर रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed