फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fight between bjp and congres supporters

कमेन्टबाजी को लेकर भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में पथराव-फायरिंग

Fri, 03 Mar 2017 01:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
fight between bjp and congres supporters
घायल पार्टी समर्थक, पत्थर और तोड़फोड़ दिखाते क्षेत्रीय लोग - फोटो : अर्पण मैथला
विधानसभा चुनाव के दौरान कमेन्टबाजी को लेकर कानपुर में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान समर्थकों ने पथराव और फायरिंग की जिससे इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


कानपुर सीसामऊ के द्वारिकापुरी में बृहस्पतिवार देर रात भाजपा और कांग्रेस से जुड़े लोगों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। आरोप है कि भाजपाइयों ने कांग्रेस के सांसद रहे स्वर्गीय शिवलाल वाल्मीकि के घर पर भी पथराव किया। गोलियां भी चलाईं। पथराव में पूर्व सांसद के नाती राहुल समेत तीन लोगों चोटें आईं हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि द्वारिकापुरी में हाते में भाजपाई संदीप और कांग्रेसी बीरू रहते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों ने कमेंट्स करने को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी खुन्नस में संदीप और बीरू में मारपीट हुई। फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक ईंट-पत्थर चले। संदीप का आरोप है कि बीरू ने साथियों के साथ उनकी बहन अनीता के घर पर पथराव किया। इसमें भांजी बुलबुल को चोट आई। वहीं बीरू का आरोप है कि संदीप ने साथियों के साथ उनके और पूर्व सांसद शिवलाल वाल्मीकि के घर पर पथराव किया। पुलिस ने बताया कि तीन घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed