कलयुगी पिता ने शादीशुदा बेटी के साथ किया दुष्कर्म, एक महीने पहले ही मायके आई थी
विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी थाना श्रीनगर क्षेत्र में हुई थी। युवती का आरोप है कि वह एक माह पहले मायके आई थी। दो जुलाई की रात उसका पिता नंदू कमरे में आ गया और बुरी नियत से पकड़कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उसने लोक लाज के भय से किसी को नही बताया। आरोप लगाया कि पिता द्वारा उस पर बुरी नियत होने के चलते अक्सर उसे परेशान करने लगा।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई