फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father pointed pistol mother son shot his dad

पत्नी पर गंदी नजर रखने वाले बाप को बेटे ने मारी गोली

Sat, 24 Sep 2016 10:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
father pointed pistol mother son shot his dad
डेमो पिक
फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र में कामवासना में डूबा एक बाप अपने ही बेटे की पत्नी पर गंदी नजर रखने लगा। यही नहीं वह रोजाना नशे में धुत होकर घर आता और लड़के की मां को बुरी तरह पीटता था। शुक्रवार शाम को भी ईमादपुर थमरई निवासी पिता रतिराम शराब पीकर घर लौटा। आते ही रतिराम अपनी पत्नी को भद्दी गालियां देने लगा। घर में ही मौजूद बेटा यह सब होते देख रहा था।
विज्ञापन


इतने में पिता रतिराम ने अचानक मां राजरानी पर तमंचा निकालकर तान दिया। यह देख बेटा अमित बौखलाहट मेें बाहर दौड़ा और वह कहीं से तमंचा लेकर आया। आते ही अमित ने अपने पिता को निशाना बना तीन गोली मार दी। दो गोली चूक गई, जबकि एक गोली उसके सीने में लगी।
विज्ञापन


गोली लगते ही वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। अमित के भाई अनुज ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी तरफ गोली मारने के बाद थाने पहुंचे आरोपी अमित ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि उसके पिता रतिराम उसकी मां की पिटाई करने के साथ ही उसकी पत्नी पर भी बुरी नजर रखते हैं। फिलहाल पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि गोली मारने के कारणों की विवेचना की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed