{"_id":"5da7059c8ebc3e015d44d971","slug":"father-kills-four-year-old-daughter-by-throwing-her-into-river-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत पिता ने चार वर्षीय बेटी को नदी में फेंककर मार डाला फिर अपने ही घर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब के नशे में धुत पिता ने चार वर्षीय बेटी को नदी में फेंककर मार डाला फिर अपने ही घर में लगाई आग
Wed, 16 Oct 2019 05:48 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर में सोमवार शाम शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करने के बाद मजदूर ने पुत्री एवं पुत्र को बाइक पर बैठाकर घर से निकल गया और बांदा जनपद के पैलानी डेरा के पास केन नदी के पुल से चार वर्षीय पुत्री को नदी में फेंककर मार डाला। पिता की इस हरकत को देख उसका पुत्र भयभीत होकर मौके से भाग निकला। बाद में रास्ते में मिले पुत्र को समझाकर घर वापस लौट आया।
मगर भयभीत पुत्र ने पूरी घटना अपनी मां को बता दी। इसके बाद मजदूर ने अपने ही घर में आग लगा दी। जिसे पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। पत्नी ने पति की इस हरकत से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पुत्री के शव को नदी से बरामद किया है।

थानाध्यक्ष गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि धुंधपुर गांव निवासी शिवपूजन निषाद ने सोमवार की शाम शराब पी और पत्नी से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर वह बाइक पर पुत्र अंकुश (6) व पुत्री गुलबिया (4) को बैठाकर घर से निकल गया। वह बांदा जनपद के पैलानी डेरा के पास से गुजरी केन नदी के पुल पर पहुंचा।
वहां पर बाइक खड़ी कर गुलबिया को नदी में फेंकने लगा। जिस पर अंकुश बहन को न फेंकने के लिए पिता से कहता रहा, लेकिन वह नहीं पसीजा और बेटी को पुल से नीचे फेंक दिया। पिता का यह रूप देखकर अंकुश मौके से भाग निकला और सड़क किनारे दौड़ते हुए पैलानी डेरा के निकट पेट्रोल पंप के पास जाकर खड़ा हो गया।

इसी बीच पिता उसे तलाशते पहुंच गया और बहलाकर बाइक में बैठाकर गांव वापस आ गया। रास्ते में पुत्र को किसी से घटना न बताने की सख्त हिदायत दी। गांव पहुंचने के बाद अंकुश को घर के पास छोड़कर गांव निकल गया। उधर अंकुश ने जब वह अपनी मां रेखा व बड़ी बहन अंजलि तथा रागिनी को देखा तो फफककर रो पड़ा और पिता द्वारा किए गए कृत्य की कहानी बता दी। पति की दरिंदगी से भयभीत पत्नी रेखा अपने इकलौते पुत्र व दोनों बड़ी बेटियों को लेकर घर से भाग खड़ी हुई और गांव में दूसरे के घर में शरण ली।
इसी बीच जब वह घर वापस लौटा और पत्नी व बच्चों को नहीं देखा तो उसने घर में आग लगा दी। फिर घर के बाहर खड़े होकर रंजिश में आग लगाने का शोर मचाने लगा। पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाई। पड़ोसियों ने घटना से थाना पुलिस के साथ यूपी 100 को अवगत कराया।

मौके पर पहुंची पुलिस से पत्नी ने पुत्र द्वारा बताई घटना की जानकारी दे दरिंदे पति को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शिवपूजन की तलाश शुरू की और रात में ही उसे दबोच लिया। पुलिस ने शिवपूजन को लेकर सुबह करीब सात बजे ले जाकर केन नदी में शव की तलाश शुरू की।
दोपहर बाद पुलिस ने गुलाबिया का शव पैलानी थानाक्षेत्र के नरी गांव के पास से बरामद किया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के पूर्व प्रधान रंजीत निषाद ने बताया कि शिवपूजन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शराब का लती होने के कारण वह आए दिन पत्नी से विवाद करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक मुकदमा दर्ज करने के लिए किसी ने तहरीर नहीं दी है।