फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake story of gang rape in moving car

ब्वॉयफ्रेन्ड की खातिर रच डाली 'चलती कार में गैंगरेप' की फर्जी कहानी, CCTV फुटेज में खुलासा

Sat, 18 Nov 2017 10:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Fake story of gang rape in moving car
गैंगरेप का झूठा आरोप लगाने वाली लड़की
गुजरात के अहमदाबाद से हमीरपुर राठ जा रही लड़की से गैंगरेप का मामला फर्जी पाया गया। लड़की ने दुष्कर्म के आरोपी अपने ब्वायफ्रेन्ड को बचाने के लिए साजिश रची थी। एसपी ने मामले की जांच कराई तो हकीकत सामने आई। प्रेमी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाले युवकों पर सुलह का दबाव बनाने के लिए नाटक रचा था। जिन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया, पुलिस की जांच में वह घटना के समय अपनी दुकान और घर में पाए गए। सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ। युवती ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में झूठा मुकदमा लिखवाने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन

 

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर फेंकने का आरोप लगाया था

Fake story of gang rape in moving car
गैंगरेप का झूठा आरोप लगाने वाली लड़की
हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद से राठ जाते समय झकरकटी बस स्टेशन से स्कर्पियो सवार पांच युवकों पर अगवा करने और चलती कार में गैंगरेप के बाद लखनऊ-कानपुर हाईवे पर फेंकने का आरोप लगाया था। युवती ने हमीरपुर जिले के चौबट्टा निवासी शिवकुमार व उसके साथी वसीम के अलावा तीन अन्य युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। एसपी पुष्पांजलि ने घटना की हकीकत जांचने के  लिए टीम राठ भेजी तो मामला उल्टा पाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ राठ थाने में मुकदमा दर्ज

Fake story of gang rape in moving car
गैंगरेप का झूठा आरोप लगाने वाली लड़की
पुलिस पूछताछ में हमीरपुर जिले के राठ चौबट्टा निवासी सुंदर लाल सोनी पुत्र भगवान दास ने बताया कि 9 फरवरी को राठ थानाक्षेत्र के पटनऊ कस्बा निवासी उबेद पठान, किंजुल, कमर, इरफान, व इमरान ने तमंचे के दम पर दुष्कर्म किया था। आरोपियों के खिलाफ राठ थाने में मुकदमा दर्ज है। इसमें आरोपी उबेद पठान को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों में कमर, इरफान व इमरान ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपियों में शामिल युवती (गैंगरेप का आरोप लगाने वाली) का प्रेमी किं जल फरार चल रहा था। युवती का किंजल से प्रेम संबंध था। मुकदमा दर्ज कराने वालों पर सुलह करने का दबाव बनाने और प्रेमी को बचाने के लिए उसने गैंगरेप की झूठी कहानी रच डाली। एसपी पुष्पांजलि ने बताया कि मामला फर्जी पाया गया है। युवती के प्रेमी की मौसी व मौसेरी बहन की तलाश की जा रही है।  
 
विज्ञापन

प्रेमी की मौसी व मौसेरी बहन भी घटना में शामिल 

Fake story of gang rape in moving car
गैंगरेप का झूठा आरोप लगाने वाली लड़की
युवती के साथ गैंगरेप के फर्जीवाड़े में प्रेमी किंजल की मौसी व मौसेरी बहन भी घटना में शामिल हैं। पीड़िता के मुताबिक वह ट्रेन से कानपुर नहीं आई थी। बल्कि प्रेमी की मौसी व उसकी मौसेरी बहन के साथ कार से कानपुर आई थी। यहां प्रेमी ने युवती के कपड़े फाड़े थे और शरीर पर नाखूनों के निशान बनाए थे। बाद में उन्नाव-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के निकट उतार दिया था। यहां पूर्व नियोजित ढंग से एक युवक युवती को मिला था। उसने गैंगरेप की कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed