{"_id":"58e2781c4f1c1bbf6e5b4fa9","slug":"ex-police-inspector-looted-by-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाले भी नहीं महफूज, रिटायर्ड दरोगा से दो लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाले भी नहीं महफूज, रिटायर्ड दरोगा से दो लाख की लूट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
थाने में तहरीर देने पहुंचा लूट का शिकार रिटायर दरोगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनते ही पुलिस की कार्यप्रणाली सुधारने और बदमाशों के होश उड़ाने के लिए ताबड़तोड़ एक्शन जरूर हुए लेकिन बेखौफ लुटेरे धड़ल्ले से अपने काम में मस्त हैं। हाल ही में यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बैंक से रुपये निकाल कर मोपेड से घर लौटते समय बाइक सवार लुटेरों ने रिटायर्ड दरोगा को तमंचा लगाकर दो लाख रुपये लूट लिए। सूचना के बाद पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा के गांव महलई निवासी रिटायर्ड महेशचंद्र राजपूत का प्लाट हथियापुर-नवाबगंज मार्ग पर है। महेशचंद्र यहां पर मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार को वह अपने परिचित ईश्वरदयाल के साथ मोपेड से शहर के स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकाल कर घर लौट रहे थे। जसमई बाईपास पेट्रोल पंप के आगे बाइक सवार दो लुटेरों ने रिटायर्ड दरोगा की मोपेड को ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाल उन पर तान दिया और मोपेड में लटका नोटों भरा थैला लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसओ संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्टेट बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। महेशचंद्र ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।