{"_id":"60770d7d5b220241142bdc46","slug":"etawah-panchayat-chunav-2021-crime-in-etawah-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा में चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के रिश्तेदार को गोली मारी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: इटावा में चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के रिश्तेदार को गोली मारी, दो गिरफ्तार
Wed, 14 Apr 2021 09:13 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Apr 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी के साले को मंगलवार रात गोली मार दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर निवर्तमान प्रधान समेत दो लोगों को तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। तीन कारें भी बरामद की हैं। ग्राम पंचायत कुईया के नगला लाले निवासी राहुल यादव प्रधानी का चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रचार के लिए साला अंशुल यादव (26) शिकोहाबाद से आया है। राहुल के मुताबिक मंगलवार रात अंशुल पास की दुकान से कोल्डड्रिंक लेने गया था, जहां प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी निवर्तमान प्रधान अखिलेश यादव उर्फ चांदगीराम ने साथियों के साथ मिलकर अंशुल को पहले लाठी-डंडे से पीटा और पेट में गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर तीन कारें छोड़कर भाग गए। पुलिस ने राहुल की तहरीर पर निवर्तमान प्रधान अखिलेश यादव, होशियार सिंह, राजीव यादव, अनिल यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अखिलेश और होशियार को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है। तीन कारें भी जब्त की हैं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।