फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   etawah murder mystery last phone call of sandeep

संदीप और खुशबू आखिर किन लोगों के बीच फंस गए थे, फोनकॉल पर आ रहीं थीं रोने की आवाजें

Tue, 06 Jun 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
etawah murder mystery last phone call of sandeep
इटावा डबल मर्डर केस
इटावा में सोमवार की दोपहर बोलेरो गाड़ी में मिली दो लाशों का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मर्डर मिस्ट्री कुछ हद तक सुलझ सकती है। पुलिस तो इसे हत्या और आत्महत्या की घटना बता रही है लेकिन वहां मौजूद गांववालों की मानें तो बोलेरो के पास तीन-चार अन्य गाड़ियां भी खड़ी थीं। इन पर सवार लोग हत्यारे हो सकते हैं। 
विज्ञापन


आखिर संदीप के फोन पर रोने की क्या वजह थी!
भरथना। घटना से पूर्व संदीप ने अपने मामा अखिलेश के होटल पर फोन किया। वह रोकर परेशान होने की बात कहा रहा था पर वजह नहीं बताई। संदीप व खुशबू किन लोगों के बीच फंस गए थे। संदीप के मामा अखिलेश उस फोन के आधार पर जब मौके पर पहुंचे तो बोलेरो में दोनों मृत अवस्था में पड़े थे। उनके अनुसार उस समय गाड़ी स्टार्ट थी और उसका एसी चल रहा था।
विज्ञापन

संदीप यादव अपने मामा अखिलेश की बोलेरो चलाता था। अखिलेश का पिलखर के पास एक होटल है। मौके पर पहुंचे अखिलेश ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे होटल के काउंटर पर संदीप ने फोन किया। फोन उनके एक कर्मचारी ने उठाया। उस कर्मचारी मुझे बताया कि संदीप रोते हुए कह रहा था कि वह बहुत परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

संदीप फोन पर बोला था- ‘मामा से जल्दी बात कराओ’

etawah murder mystery last phone call of sandeep
मृतक संदीप की फाइल फोटो, कार में पड़ी लाश
मरने से पहले संदीप ने आखिरी फोन कॉल अपने मामा अखिलेश को की थी। फोन पर उसने होटल में काम करने वाले कर्मचारी से कहा था कि ‘मामा से जल्दी बात कराओ’। कर्मचारी अखिलेश के पास फोन लेकर जबतक पहुंचा  तब तक फोन कट चुका था। उसने संदीप के मोबाइल पर दोबारा फोन लगाया पर उसका फोन नहीं लगा। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए वह तुरंत अपनी गाड़ी लेकर निकल पड़े। चूंकि वह साइडों के बारे में जानते थे इसलिए वह सीधे उक्त स्थान पहुंचे तो बोलेरो वहां खड़ी मिली। गाड़ी में संदीप व खुशबू मृत पड़े थे। गाड़ी स्टार्ट थी। एसी भी चल रहा था। उसका एक शीशा टूटा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी डायल 100 को दी थी। 
 

खुशबू के बाल संदीप के हाथ में मिले

etawah murder mystery last phone call of sandeep
मृतक खुशबू की फाइल फोटो, कार में पड़ी लाश
बोलेरो में मृत मिले संदीप के हाथ में खुशबू के सिर के बाल मिलने से यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद संदीप ने पहले खुशबू को गोली मारी फिर अपने माथे में गोली मार ली।  घटना की सूचना पर एसएसपी वैभव कृष्ण, एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ भरथना शिवराज सिंह के अलावा एसडीएम भरथना राजमणि मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक भरथना ज्ञानेंद्र सिंह, एसओ इकदिल आलोक राय मौके पहुंचे। एसएसपी ने घटना को लेकर पूरी सतर्कता के साथ छानबीन करने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने युवक संदीप के हाथ में मौजूद बालों को कब्जे में लिया। बाल खुशबू के होने का अनुमान है। एसएसपी वैभव कृष्ण के अनुसार घटना की जांच हर पहलू को लेकर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed