फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   escaped from prison gangs made dacoit

डकैतों का ऐसा डर कि रात होते ही उड़ जाती है सबकी नींद

Sun, 11 Dec 2016 11:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
escaped from prison gangs made dacoit
जेल से फरार बदमाशाें ने बनाया गिरोह
12 सालों से शांत पचनदा और चंबल के बीहडाें में एक बार फिर डकैतों का ऐसा डर फैला है कि रात होते ही लोगों की नींद उड़ जाती है। कभी पहलवान गूजर गिरोह के मददगार रहे गंगा प्रसाद और मुनेश ने बीहड़ का रास्ता अख्तियार कर लिया है। वे हथियारों से लेकर टीम इकट्ठा करने में जुटे हैं। उरई जालौन में रामपुरा के बीहड़ाें में इन बदमाशों की चहलकदमी से गांववाले दहशत में हैं। 
विज्ञापन

रामपुरा थाना के गांव सुल्तानपुरा निवासी मुनेश सिंह व निनावली निवासी गंगा प्रसाद अपहरण के मामले में झांसी जेल में निरुद्ध थे। वहां से वह करीब तीन माह पहले कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश की लेकिन उनको पकड़ने में नाकाम रही। सूत्राें की मानें तो दोनाें ने बिलौड़ के आसपास बीहड़ में अपना डेरा जमा लिया है। उनके पास एक अपहृत भी बताया जा रहा है। मुनेश व गंगा प्रसाद बीहड़ के कोने कोने से वाकिफ हैं। वे पहले भी पहलवान गिरोह के कैजुअल मेंबर रहे हैं। इससे उनके पास डकैताें के पुराने असलहे हो सकते हैं। अगर पुलिस ने समय रहते इस गिरोह पर अंकुश नहीं लगाया तो यह ग्रामीणाें के लिए नासूर बन सकते है। वहीं ग्रामीणाें ने एसपी डा. राकेश सिंह से मांग की है कि बीहड़ में कांबिग कराए ताकि गिरोह पर दबाव बनाया जा सके और इस क्षेत्र में पांव पसारने से इसे रोका जा सके। थानाध्यक्ष प्रभूनाथ सिंह का कहना है कि अभी उन्हें ऐसी जानकारी नहीं है। वह बीहड़ के  गांवाें में जाकर दोनाें की बाबत पता कर रहे है। जानकारी होने पर फरार बदमाशाें को सलाखाें के पीछे भेजेंगे।
विज्ञापन

मौरंग माफिया कर रहे गिरोह की मदद 
पहले की तर्ज पर एक बार गिरोह के शरणदाता मौरंग माफिया बन रहे हैं। वह फरार अपराधियाें को संरक्षण देकर अपना कारोबार बंदूक के बल पर चलाना चाह रहे हैं। इससे पहले भी यही माफिया डकैतों को खाना पानी से लेकर हर संसाधन मुहैया कराते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed