{"_id":"6a8db9b3076da86a5105f113","slug":"school-bus-hits-e-rickshaw-six-injured-driver-detained-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106331-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्कूल बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छह घायल, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्कूल बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, छह घायल, चालक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कसबे में सरधना रोड पर नवजीवन कॉलोनी के पास दौराला-सरधना मार्ग पर मंगलवार को स्कूल बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस ने पिकअप और बाइक को भी चपेट में ले लिया। बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
गांव बफावत निवासी ई-रिक्शा चालक प्रदीप अपनी पत्नी सीमा, माया, बच्चे आरव और दौराला निवासी चंद्रभान समेत अन्य लोगों के साथ अपने बच्चों को डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहा था। नवजीवन कॉलोनी के पास दौराला चौराहे की ओर जा रही स्कूल बस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर एक पिकअप गाड़ी और बाइक से भी जा टकराई। हादसे में बाइक सवार संदीप भी घायल हो गया।
बताया गया कि स्कूल बस चालक बच्चों को छोड़कर दौराला चौराहे की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजने के साथ घटनास्थल से हादसे की जानकारी जुटाई। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि बस चालक मटौर निवासी अमन को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। तहरीर मिलने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।