{"_id":"6a8db6aadd77cf6fbd0d5812","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104158-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निर्माण साइट पर इंजीनियर से मारपीट में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निर्माण साइट पर इंजीनियर से मारपीट में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिग्मा-3 स्थित एक निर्माण साइट पर इंजीनियर के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर प्रवेश को लेकर हुए विवाद में गार्डों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग बेरहमी से एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बीटा-2 कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार रामसिविल इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत अक्षय साहरण निवासी सिग्मा-4 ने बताया कि वह रविवार रात को अपने सहकर्मी प्रशांत भाटी के साथ गोदरेज आर्डन सिग्मा-3 साइट पर निर्माण कार्य में लगे हुए थे। 23 अगस्त की रात सोनू मावी (प्रधान) निवासी गांव बिरौंडी अपने साथियों अतुल, लोकेश व अन्य अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने मजदूरों की बुरी तरह पिटाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।