फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   elderly couple is so disturb from his son and daughter in law

‘साहब! बेटे और बहू के अत्याचारों से हमें बचा लो’

Sat, 18 Mar 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
elderly couple is so disturb from his son and daughter in law
शिकायत दर्ज करने कोतवाली जाते वृद्ध दंपति - फोटो : अमर उजाला
‘साहब, बेटे और बहू हम बूढ़ों को बहुत तंग कर रहे हैं। जमीन अपने नाम लिखवाने के लिए हर रोज दबाव डाल रहे हैं। कहीं हमारे साथ कोई अनहोनी न हो जाए। हमें उनके अत्याचारों से बचा लीजिए। ’ ये अजब-गजब मामला शुक्रवार को औैरैया कोतवाली में सामने आया। वृद्ध दंपति ने ये बातें कहकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

औरैया के ग्राम जोगीपुर निवासी अंबिका प्रसाद (70) ने शुक्रवार को वृद्ध पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं। वेद प्रकाश, गिरीश कुमार और सुशील कुमार। उनके पास चार बीघा खेती थी। उन्होंने तीनों पुत्रों को एक-एक बीघा बांट दी। इसके बावजूद उसका तीसरा पुत्र सुशील कुमार व उसकी पत्नी पूनम आए दिन गालीगलौज व मारपीट करते हैं। बहू पूनम आए दिन फांसी लगाकर जान देने की धमकी देकर उसे परेशान करने पर आमादा है। समझाने पर पुलिस को बुलाकर बेवजह परेशान करती है। पीड़ित दंपति ने पुलिस से बेटे-बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed