{"_id":"5965c6424f1c1b2d728b460c","slug":"double-murder-in-kanpur-dehat-derapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘घर पर अक्सर आते थे अजनबी लोग, तभी तो मैने पत्नी और उसके बेटे को काट डाला’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘घर पर अक्सर आते थे अजनबी लोग, तभी तो मैने पत्नी और उसके बेटे को काट डाला’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
मां बेटे की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और 5 साल के बच्चे को धारदार हथियार से काटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को भी विवाद हुआ था
डेमो पिक
कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के सनिहापुर ब्राहम्णान गांव निवासी संतोष शर्मा की पहली पत्नी कौशल्या देवी की 2010 में बीमारी से हो गई थी। इसके बाद 4 नवंबर 2016 को उसने दूसरी शादी मूसानगर निवासी रश्मि (32) से की। रश्मि तलाकशुदा थी, उसका एक बेटा भी था। संतोष से शादी के बाद वह अपने बच्चे यश (5) को लेकर सनिहापुर ब्राहम्णान गांव में रहने लगी। इसी दौरान संतोष को शक हो गया कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। इस बात पर दोनों में विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
संतोष ने पुलिस को बताया कि घर पर अपरिचित लोग आते थे, विरोध करने पर पत्नी झगड़ा करती थी। मोबाइल पर भी अपरिचितों से बात करती थी। मंगलवार को भी इसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद उसने हसिए से वार कर रश्मि की हत्या कर दी। बाद में वहां पहुंचे उसके बेटे यश को भी मौत के घाट उतार दिया।
डेमो पिक
एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि अवैध संबंध के शक में पत्नी और सौतेले बेटे की हत्या की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने घटना के बाबत ग्रामीणों से जानकारी ली।