फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   disturbance in etawah police alert

यूपी के इटावा में लड़की भगाने के चक्कर में बड़ा बवाल

Thu, 13 Apr 2017 10:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
disturbance in etawah police alert
डेमो पिक
यूपी के इटावा में लड़की भगाने के एक मामले में बड़ा बवाल हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष की महिलाओं को घर से खींचकर एक मकान में बंधक बना लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी महिलाओं को मुक्त कराया। महिलाओं की तहरीर पर दलित एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के अघीनी गांव मे एक सप्ताह पहले इसी गांव का लड़का एक लड़की को भगा ले गया था। मामले में लड़की के परिजनों की ओर से नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। मामले ने तूल उस वक्त पकड़ लिया जब लड़की पक्ष के लोगो ने एक राय होकर मंगलवार की शाम को लड़के पक्ष के परिजनों के घर पर धावा बोल दिया।  घर में घुस कर तीन चार महिलाओं के साथ मारपीट करते उन्हें घर से खींच लाए।  बीच बिचाव में लोग आए तो पथराव भी किया गया। लड़की पक्ष के लोगो ने दबंगई दिखाते हुए लड़के पक्ष की महिलओं को घर से खींचकर एक मकान में बंधक बना लिया और लड़की को बुलाने की मांग करने लगे। 

विज्ञापन


महिलाओं को बंधक बना देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लड़की पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की वाले एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे और पुलिस पर ही आरोपी को न पकड़ने का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। कुछ ही देर में कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस का दबाव बढ़ते देख दंबग ढीले पड़ गए जिसके बाद पुलिस ने सभी महिलाओं को मकान से मुक्त कराया। बंधक महिलाओं में रानी देवी पत्नी कमलेश कठेरिया ने महिपाल, रामानंद, जयपाल, विनोद, महेश के विरूद्ध घर में घुस कर मारपीट करने एवं बंधक बनाने का मामला दलित एक्ट के तहत दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed