{"_id":"5d7613478ebc3e93d47d5c0b","slug":"dispute-in-two-sides-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व उसके साथी ने प्रधानाध्यापक को स्कूल में जमकर पीटा, पुलिस हिरासत में आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रधान व उसके साथी ने प्रधानाध्यापक को स्कूल में जमकर पीटा, पुलिस हिरासत में आरोपी
Tue, 10 Sep 2019 01:08 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में सोमवार को प्रधानाध्यापक से मारपीट का एक मामला सामने आया है। यहां अछल्दा ब्लॉक के एली गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक श्रीपद दुबे का आरोप है प्रधान राकेश सिंह चौहान और उसके साथी अवधेश ने मारपीट की है।
साथ ही 12300 रुपए और एक सोने की चेन छीनकर भाग निकले। स्कूल के अध्यापकों ने प्रधान की दबंगई का विरोध करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही 12300 रुपए और एक सोने की चेन छीनकर भाग निकले। स्कूल के अध्यापकों ने प्रधान की दबंगई का विरोध करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी।
Trending Videos
घटना की जानकारी मिलते ही बिधूना कोतवाली पुलिस और रुरुगंज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रधान और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि प्रधान प्राथमिक पाठशाला परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करा रहा है।
इसमें प्रधान का साथी अवधेश रोज आकर रसोई घर में बैठ जाता है, बच्चों के खाने में कुछ मिलाने की कोशिश करता है, जिस पर सोमवार को उन्होंने उसका वीडियो बनाने की कोशिश की तो प्रधान और उसके साथी ने उसे मिलकर पीट दिया।