फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead woman gave evidence in court to be alive

जिसके हत्यारोपी पति और सास जेल में हैं वो बोली, ‘मैं तो जिंदा हूं’

Wed, 30 Nov 2016 08:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Nov 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
dead woman gave evidence in court to be alive
मृत घोषित हो चुकी विवाहिता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में पहुंचकर खुद के जीवित होने का प्रार्थना पत्र दिया
चित्रकूट में मर चुकी विवाहिता के जिंदा होने का अनोखा मामला सामने आया है। बुधवार को मृत घोषित हो चुकी विवाहिता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय में पहुंचकर खुद के जीवित होने का प्रार्थना पत्र दिया। बाद में कोर्ट ने महिला का बयान दर्ज कर जेल में बंद पति और चचिया सास को छोड़ने का आदेश दिया। इसके अलावा विवेचना कर रहे पुलिस अफसर को मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 राजापुर थाना अंतर्गत बेराउर गांव की ज्ञानमति पुत्री मिलनवा की शादी मऊ थाना अंतर्गत टिकरा गांव में जुलाई 2015 में हुआ था। पांच अक्तूबर 2016 को ससुराल से अचानक उसके गायब हो जाने पर विवाहिता के पिता ने राजापुर थाने में दहेज के मामले में लड़की को गायब कर देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 498ए, 323, 504, 506 धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके एक सप्ताह बाद कौशांबी जिले में एक महिला का शव बरामद होने पर विवाहिता के पिता ने पहचान कर बताया कि यह शव उसकी लड़की का है। इसके बाद राजापुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर मामले में विवाहिता के पति उदित नारायण उर्फ मंझा व उसकेे चचिया सास सुमित्रा को जेल भेज दिया। दोनो बांदा जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


इस मामले मेें बुधवार को नया मोड़ आया। जिसमें मूत घोषित महिला ज्ञानमति ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष सिंह की अदालत में जीवित होने का प्रार्थना पत्र दिया।  इसके बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष सिह ने  मामले में ज्ञानमती पुत्री मिलनवा के 164 के तहत बयान दर्ज कर पुलिस को आदेश दिया है कि गैर इरादतन हत्या के मामले में (धारा 304) अंतिम रिपोर्ट लगाते हुए मानवीय आधार पर पति और चचिया सास को जेल से रिहाई कार्रवाई की जाए। वहीं महिला ने बताया कि वह रिश्तेदारी में चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ज्ञान मति के मामले में विवेचना कर रहे राजापुर क्षेत्राधिकारी ब्रजराज ने बताया कि महिला ने बताया कि पति और ससुरालीजन से किसी बात पर नाराज होकर रिश्तेदारी में चली गई थी। ससुरालीजन दहेज की मांग नहीं करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed