फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dacoit Saadhna Patel despoilment on gun point in chitrakoot

बंदूक की नोक पर दस्यु सुंदरी साधना पटेल का उत्पात, राहगीरों से की लूटपाट

Sat, 13 Oct 2018 07:08 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
Dacoit Saadhna Patel despoilment on gun point in chitrakoot
डेमो पिक
दस हजार की इनामी दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग ने चित्रकूट सतना मप्र मार्ग पर रात को जमकर कहर बरपाया। राहगीरों की बाइक व चार पहिया वाहन रोककर गाली गलौज कर मारपीट की। नगदी व जेवर भी लूटकर जंगल की ओर गैंग भाग निकला। भयभीत पिटे राहगीरों ने पुलिस सूचना तो दी लेकिन तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात को चित्रकूट जिले की सीमा से सटे रामघाट के आगे नयागांव मप्र थानाक्षेत्र के रजौला मार्ग पर अचानक दस्यु सुंदरी गैंग समेत आ धमकी। बेखौफ होकर गैंग ने लगभग एक घंटे तक इस दौरान उस मार्ग से गुजरने वाले छह छोटे बड़े वाहनों को रूकवाया। गैंग में आठ सदस्य थे। पिटे लोगों के अनुसार गैंग के सदस्य असलहा व चाकू की नोंक पर उन्हें मारा पीटा। उनकी जेब में रखे तीन मोबाइल व लगभग एक लाख नगदी लूट कर भगा दिया। इसके बाद गैंग जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


पिटे लोगों में कुछ व्यापारी व कुछ इसी थानाक्षेत्र के निवासी हैं। इन लोगों ने बताया कि देर रात को ही उन्होंने नया गांव थाने में डकैतों की वारदात की जानकारी दी। पिटे लोगों ने बताया कि मौजूद पुलिसकर्मियों ने तहरीर मांगी जिससे वह डकैतों के भय से रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रहे। आरोप यह भी लगाया कि सूचना के बावजूद घटना स्थल की ओर कोई पुलिसकर्मी नहीं गया बस कहते रहे कि बड़े अधिकारी आएंगे तब पूरी टीम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना प्रभारी केबी त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। इलाके में इन दिनों कुछ छुटभय्यै डकैत बने गिरोह बनाकर घूम रहे हैं। इसकी जानकारी तो है लेकिन सड़क पर एक घंटे तक राहगीरों के साथ लूट व मारपीट की घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed