फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 14 May 2019 03:01 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 May 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
crime against women in Etawah, 8 people injured
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, 8 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में मंगलवार को घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। यह घटना जसवंत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर की है। यहां दबंग प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं के साथ की लूटपाट व छेड़छाड़ की। वरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में एक ही परिवार के 8 लोग घायल हुए हैं। 
crime against women in Etawah, 8 people injured
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, 8 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
घायलों में रश्मि पुत्री लालता प्रसाद शाक्य, संजीव कुमार पुत्र अजमेर सिंह, धनवती पत्नी सुनील कुमार, कृष्णा देवी पत्नी लालता प्रसाद, सचिन कुमार पुत्र संजीव कुमार, ईश्वरी देवी पत्नी संजीव कुमार, सुनील कुमार पुत्र लालता प्रसाद, लालता प्रसाद पुत्र विजय सिंह घायल हैं।
crime against women in Etawah, 8 people injured
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, 8 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
घायलों को ग्रामीणों ने जसवंत नगर थाना पहुंचाया। जहां से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक बताते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
crime against women in Etawah, 8 people injured
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, 8 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि दबंग प्रधान अपने साथियों और पुत्र को लेकर सुनील कुमार शाक्य के घर में घुस गया। इसके बाद दबंगों ने घर में लूटपाट व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंग महिलाओं पर लाठी बरसाने लगे। 
विज्ञापन
crime against women in Etawah, 8 people injured
दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा, 8 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
चीख-पुकार सुन परिवार के अन्य सदस्य जब उन्हें बचाने आए तो दबंगों ने उनको भी पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों में से ही किसी ने इस घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दबंग प्रधान ने आठ महीने पहले इसी तरह एक लड़की को पीट-पीटकर घायल कर दिया था। दबंग प्रधान के ऊपर इस घटना का मुकदमा भी पंजीकृत है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed