{"_id":"5fdb86bd8ebc3e3e7719867e","slug":"case-of-misdeed-with-russian-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसी महिला से दुष्कर्म का मामला, अस्थायी जेल में गुमसुम बैठा रहा आरोपी कर्नल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रूसी महिला से दुष्कर्म का मामला, अस्थायी जेल में गुमसुम बैठा रहा आरोपी कर्नल
Thu, 17 Dec 2020 09:58 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
आरोपी कर्नल नीरज गहलोत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रूसी महिला से दुष्कर्म के मामले में फंसा कर्नल नीरज गहलोत अस्थायी जेल में पहले दिन गुमसुम रहा। न किसी से बात की और न ही किसी तरह की कोई मांग की। जेल में तैनात पुलिसकर्मी व कुछ बंदियों ने उससे बातचीत करने की कोशिश की लेकिन कर्नल ने जुबान नहीं खोली।
दस दिसंबर को कर्नल ने अपने दोस्त की पत्नी के साथ सरकारी आवास पर दुष्कर्म किया था। केस दर्ज हुआ और पीड़िता ने उसके खिलाफ कोर्ट में बयान दिए। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार शाम कर्नल को गिरफ्तार किया और बुधवार को चौबेपुर स्थित अस्थायी जेल भेजा।
गुरुवार सुबह वह जेल के रूटीन के हिसाब से उठा और परिसर में घूमता रहा। सूत्रों के मुताबिक उसने नाश्ता तक सही से नहीं किया। पुलिस अफसरों का कहना है कि कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल नहीं लिया जा सका है। शुक्रवार को सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसको स्थाई जेल भेजा जाएगा।